Latehar: जंगल से भाग कर आये एक कोटरे (हिरण का बच्चा) का रेस्क्यू किया गया. भागने के क्रम मे वह एक कुंए में गिर गया था. घटना महुआडांड़ प्रखंड के ग्राम हामी की है. यहां वीरेंद्र कुजूर के कुएं में जंंगल से भाग कर आया एक कोटरा गिर गया था. जब इसकी जानकारी वन विभाग को मिली तो वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला. उपचार के बाद वनरक्षी कुणाल कुमार के नेतृत्व में वन विभाग के द्वारा उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया. वनरक्ष ने बताया कि जंगल से भाग कर कोटरा हामी निवासी वीरेंद्र कुजूर के खेत में बने कुएं में गिर गया था. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर कोटरा को सुरक्षित बाहर निकाला. विभाग के वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है. कोटरा पूरी तरह स्वस्थ है, इसे सुरक्षित वनों में छोड़ा गया है. रेस्क्यू टीम में वनरक्षी राजेश उरांव, मेढ़ारी ट्रैक्टर विजय बड़ाइक व संजीव पांडेय समेत कई ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें – विदेश">https://lagatar.in/standing-committee-on-foreign-affairs-meeting-shashi-tharoor-said-discussion-on-pms-visit-to-america-received-good-briefing-from-foreign-secretary/">विदेश
मामलों की स्थायी समिति की बैठक, शशि थरूर ने कहा, पीएम की अमेरिका यात्रा पर हुई चर्चा, विदेश सचिव से अच्छी ब्रीफिंग मिली हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Leave a Comment