Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : यास के कारण 26 मई को बंद कोविड टेस्ट, डोर टू डोर सर्वे भी स्थगित

Advertisement
Advertisement

Latehar: जिला में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए मंगलवार को उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जूम के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी नीत नितिन सुरीन एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार से उनके क्षेत्र में किये जा रहे कोरोना टेस्टिंग एवं मेडिकल किट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की. जिस पर महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि गारू और महुआडांड़ प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में कोविड टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है. उपायुक्त ने जिले के पंचायतों में डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कोविड टेस्टिंग कराने का निर्देश दिया. साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने कराने की बात कही.

इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/the-cm-released-the-data-denying-it-so-banna-said-the-central-government-is-defaming-jharkhand/69932/">सीएम

ने आंकड़ा जारी कर किया खंडन, तो बन्ना ने कहा, “झूठ-फरेब के सहारे झारखंड को बदनाम कर रही केंद्र”

हॉटस्पॉट स्थानों में 100 फीसदी कोरोना टेस्टिंग कराने का निर्देश

उपायुक्त के द्वारा निर्देशित किया गया है कि 26 मई को ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 एवं डोर टू डोर सर्वे, कोरोना जांच कार्य स्थगित रखा जाएगा. साथ ही 27 मई को डोर टू डोर सर्वे, कोरोना जांच और वैक्सीनेशन कार्य के संबंध में 26 मई को निर्णय लिया जाएगा. कंटेनमेंट जोन बनाये गये कोरोना हॉटस्पॉट में 26 मई को टेस्टिंग कार्य किया जाएगा,इसके अलावा वैक्सीनेशन कार्य भी जारी रहेगा.

[wpse_comments_template]

 

इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/raghuvars-threat-to-hemants-officers-will-not-leave-even-after-retirement/69938/">हेमंत

के अफसरों को रघुवर की धमकी- रिटायरमेंट के बाद भी नहीं छोड़ेंगे

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही