Search

 
 
 

लातेहर : KPTL ने सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की अपील की

 
Latehar : रेलवे के थर्ड लाइन का कार्य कर रही कंपनी कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) ने आज बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड में सड़क सुरक्षा  जागरूकता अभियान चलाया. यह अभियान 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत किया गया. हाथों में सड़क सुरक्षा के स्लोगन लिखे तख्ती लेकर कंपनी के लोगों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की. कंपनी के प्रतिनिधियों ने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की. कहा कि दुर्घटनाओं में अधिक मौत हेलमेट नहीं लगाने से होती है. उन्होंने अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना चलाने देने की अपील की. कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना दंडनीय अपराध है. अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने वाले चालकों को कंपनी ने सम्मानित भी किया. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही