Search

 
 
 

लातेहार: लैब टेक्निशियन विनय सिंह बतौर परीक्षक भेजे गये जौनपुर

 
Latehar: ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टैक्नोलोजिस्ट एसोसिएशन द्वारा पारा मेडिकल परीक्षा आयजित हुआ. जिसमें झारखंड के चार लैब टेक्निशियनों को देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में परीक्षक बनाकर भेजा गया है. लातेहार ब्लड बैंक के लैब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के अमृता पैरामेडिकल कॉलेज, जौनपुर में बतौर परीक्षक भेजे गये हैं. विनय कुमार सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टैक्नोलोजिस्ट एसोसिएशन पारा मेडिकल परीक्षाएं आयोजित करती है और एसोसिएशन के सदस्यों को बतौर परीक्षक वहां भेजती है. जो सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि एआईएमएलटीए एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और देश व विदेशों में परीक्षाएं आयोजित करती है. साथ ही एसोसिएशन के सदस्यों को वहां बतौर परीक्षक भेजती है. इसके लिए अवकाश, यात्रा व आवसन भत्ता के अलावा पारिश्रमिक भी मिलता है. उन्होंने बताया कि झारखंड से अनुज कुमार मिश्रा, सुधांशु रंजन भारती व केशव कुमार मिश्रा बतौर परीक्षक विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में भेजे गये हैं. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-assistant-teacher-accused-of-molesting-and-sexually-abusing-a-minor-girl-case-registered/">हजारीबाग

: सहायक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही