Search

 
 
 

लातेहार: मजदूरों को श्रम विभाग ने दिलायी मजदूरी

 
Latehar : शहर के चटनाही में औरंगा नदी तट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा है. शवदाह गृह निर्माण कार्य को लेकर अक्सर शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों के बाद श्रम अधीक्षक लक्ष्मी ने शवदाह गृह निर्माण योजना स्थल पर पहुंच कर जांच किया गया था. जांच के क्रम में पाया गया कि यहां कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किया जा रहा है. इसके बाद श्रम अधीक्षक ने संवेदक मेसर्स दीपक कुमार से निर्माण कार्य में कार्यरत अमानत अंसारी समेत अन्य नौ मजदूरों के अंतर राशि का भुगतान कराया. श्रम अधीक्षक ने बताया कि कुल 13 हजार 248 रूपये अंतर राशि का भुगतान मजदूरों को कराया गया. बता दें कि इससे पहले नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने भी शवदाह गृह निर्माण योजना स्थल का जांच किया था और व्यापक अनियमितता पायी थी. उन्होंने एस्टिमेट के अनुसार, काम नहीं करने और निर्माण कार्य में निम्न स्तर का छड़ व सीमेंट लगाने का आरोप लगाया था. उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग नगर विकास विभाग से की थी. इसे भी पढ़ें - Breaking">https://lagatar.in/central-governments-big-decision-immediate-ban-on-tourism-activities-in-sammed-shikharji/">Breaking

– केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : सम्मेद शिखरजी में टूरिज्म गतिविधियों पर लगी तत्काल रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही