Search

लातेहार : 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Latehar:  सदर थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने एक मजदूर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह वहां बांस काट रहा था और इसी दौरान पास से गुजरी 11 हजार वोल्ट की चपेट में आ गया. उसकी पहचान सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच के डुरूआ ग्राम निवासी मखीरन यादव के रूप में की गयी है. वह शुक्रवार की शाम के तकरीबन चार बजे वहां बांस काटने पहुंचा था और हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dr-shyama-prasad-mukherjee-who-remained-dedicated-to-unity-and-integrity-throughout-his-life-mp/">धनबाद

: एकता व अखंडता के लिए जीवन भर समर्पित रहे ड़ॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी :  सांसद

काफी नीचे झूल रहा है 11 हजार वोल्ट का तार

बताया जाता है कि जब उसने बांस काटा और बांस उपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट के तार में गिर गया और मखीरन यादव उसकी चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. वह अपने घर का एकलौता कमाउ सदस्य था. वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र व दो पुत्री समेंत भरा पूरा परिवार छोड़ कर गया है. घटना के बाद लोगों को बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश देखा गया.लोगों का कहना है कि यहां पर 11 हजार वोल्ट का तार काफी नीचे झूल रहा है. कई पेड़ो में 11 हजार वोल्ट के तार सट गये हैं और यहां कभी भी ऐसा ही हादसा हो सकता है. इसे भी पढ़ें :धनबाद-भुवनेश्वर">https://lagatar.in/dhanbad-bhubaneswar-special-train-will-now-run-till-september-1/">धनबाद-भुवनेश्वर

स्पेशल ट्रेन अब एक सितंबर तक चलेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//