Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार के मजदूर की यूपी में मौत, मां ने शव लाने की लगाई गुहार

Latehar : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा- बोंगादाग टोला के एक मजदूर रामबहल लोहरा की मौत यूपी में हो गयी. उसकी मां ने बताया कि वह दो माह पूर्व ही उत्तर प्रदेश के आनंद नगर में एक ईंट भठ्ठे में काम करने गया था. वहां उसकी मौत हो गयी. वह टीबी रोग से ग्रसित था. लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह अपने बेटे के शव को घर ला सके. इसकी जानकारी मिलने पर सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल, उप मुखिया राजबली यादव, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अरबिंद यादव व वार्ड सदस्य मृतक मजदूर के घर पहुंचे और उसकी मां बचनी देवी से घटना की जानकारी ली. उसने बताया कि जिस ईंट भठ्ठे में वह काम करता था, उसका मालिक शव लाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं दे रहा है. इस पर सांसद प्रतिनिधि ने थाना प्रभारी शुभम कुमार को घटना से अवगत कराया. थाना प्रभारी ने तत्काल भठ्ठा मालिक से बात की और शव को गांव भेजने की बात कही. सांसद प्रतिनिधि ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया कि शव गांव में ही आएगा और अंतिम संस्कार यहां किया जाएगा. सांसद प्रतिनिधि व थाना प्रभारी के संयुक्त प्रयास से शव को एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,

झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही