Latehar : लातेहार जिला के बालूमाथ टोरी- शिवपुर रेल लाइन में रेलवे पुल निर्माण कार्य में लगा मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां मजदूर को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक मुरपा, बालूमाथ का मजदूर सुरेश यादव रेलवे पुल में सेटरिंग का काम कर रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर उपर से नीचे गिर गया. जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने मजदूर को घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर सुरेश राम व सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-minimum-temperature-rises-heat-will-knock-after-24-hours/">धनबाद:
न्यूनतम तापमान बढ़ा, 24 घंटे बाद गर्मी देगी दस्तक [wpse_comments_template]
लातेहार: रेल ब्रिज निर्माण में लगा मजदूर गिरकर घायल, बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर

Leave a Comment