Search

 
 
 

लातेहार का मजदूर रांची जंक्शन से लापता

 
Latehar:  सदर थाना क्षेत्र के ग्राम तरवाडी का मजदूर सैमल उरांव (उम्र लगभग 44 वर्ष) शनिवार को सुबह रांची जंक्शन से लापता हो गया. सैमूल के परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह असम राज्य से अपने दो अन्य साथियों के साथ रांची स्टेशन जाने के लिए रवाना हुए थे. शनिवार की सुबह सैमल उरांव अपने दोनो साथियों के साथ रांची जंक्शन पहुंचें. लेकिन इसके बाद वे स्टेशन से ही कहीं लापता हो गये. परिजनों ने बताया कि सैमल उरांव के हाथ व पैर में काफी सूजन है और उनकी दिमागी हालत भी कुछ ठीक नहीं है. उनके लापता होने पर उनके परिजन काफी चिंतित व परेशान है. परिजनों ने उनकी जानकारी मिलने पर 8969383919 या 6200330143 नंबर पर संपर्क करने का आग्रह किया है. हालांकि अभी तक इसकी सूचना सदर थाने को नहीं दी गयी है. इसे भी पढ़ें-15">https://lagatar.in/on-15th-tejashwi-will-hold-meetings-in-jharkhand-chatra-koderma-giridih-and-hazaribagh/">15

को तेजस्वी झारखंड में, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह और हजारीबाग में करेंगे सभा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही