Search

 
 
 

लातेहारः मुखिया का फर्जी हस्ताक्षर कर कराया जमीन का लीज एग्रीमेंट

इस फर्जीवाड़े के संबंध में नगेशिया ने नेतरहाट थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी थी. लेकिन थाना प्रभारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की.
 

Latehar : लातेहार जिले की नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशुन नगेशिया ने एक बेहद गंभीर मामला उजागर किया है. उन्हों ने आरोप लगाया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उनका फर्जी हस्ताक्षर और पंचायत के सरकारी मुहर का दुरुपयोग कर छह सितंबर 2023 को एक पंजीकृत लीज एग्रीमेंट डीड (डीड संख्या: 2023/LAT/2338/BK1/2330, पृष्ठ: 125-196) तैयार किया गया. यह लातेहार के एसआरओ कार्यालय में पंजीकृत है. इसकी जानकारी उन्हें हाल ही में मिली है. इस फर्जीवाड़े के संबंध में नगेशिया ने नेतरहाट थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी थी. लेकिन थाना प्रभारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की.

 मुखिया ने बताया कि उक्त फर्जी डीड में शामिल व्यक्ति लोहरदगा, रांची, नेतरहाट और लातेहार के हैं. उन्होंने डीसी व एसपी को पत्र सौंप कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है. साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, फर्जी डीड को रद्द कर  दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही