Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: अंडर-16 क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में लातेहार ने गुमला को हराया

Lateharलातेहार जिला स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में मंगलवार को लातेहार ने गुमला को 54 रनों हरा दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लातेहार की टीम 193 रनों पर ही सिमट गयी. आदर्श विशाल ने 38 गेंदों पर 46, रौशन कुमार ने 41 गेंदों में 50 तथा उज्ज्वल कुमार सिंह ने 34 गेंदों में 38 रन बनाये. गुमला की ओर से राहुल प्रसाद ने तीन व एकलव्य उरांव ने चार विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी गुमला की टीम आदर्श विशाल व अमर उरांव की घातक गेंदबाजी के आगे टीक नहीं सकी और 139 रनों पर ही पूरी टीम ढेर हो गई. मंथन ने 28, आयुष राज ने 29 व हर्ष राज नाबाद 23 रन बनाये. लातेहार की ओर से आदर्श विशाल 6.1 ओवर में 14 रन देकर छह विकेट लिये. जबकि अमर उरांव ने नौ ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लातेहार के आदर्श विशाल को मैच पर्यवेक्षक मो सब्बीर ने प्रदान किया.

ये रहे मौजूद 

मैच में बतौर पर्यवेक्षक मो सब्बीर, अंपायर अजय पाठक, अमित हाजरा व स्कोरर दीपक सेठी थे. मौके पर लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, लाल आशीष नाथ सहदेव, दिलीप कुमार प्रसाद, अश्विनी सिंह, संजय गुप्ता व श्रवण महली समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: गांडेय:">https://lagatar.in/gandey-mukhiya-sangh-opens-front-against-bpo-demonstration-on-april-24/">गांडेय:

बीपीओ के ख़िलाफ मुखिया संघ ने खोला मोर्चा, 24 अप्रैल को प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही