Latehar: लातेहार में जेएससीए के तत्वावधान में जिला स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर जिला अंडर- 16 क्रिकेट लीग के चौथे मैच में बुधवार को लातेहार ने रांची को हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लातेहार ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाये. अतुल कुमार गुप्ता ने सर्वाधिक 54 रन बनाये. जबकि आर्यन तिवारी ने 43 व तिलक सिंह खरवार ने 31 रनों का योगदान दिया. रांची की ओर से समीर अंसारी, रौशन कुमार तथा तनिष्क पॉल ने दो-दो विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी रांची की पूरी टीम 42 वें ओवर में 173 रन पर सिमट गयी. अंकित कुमार 36, रौशन कुमार 27 व समीर अंसारी ने 24 रन बनाये. लातेहार की ओर से प्रेम कुमार ने चार, उज्ज्वल कुमार सिंह ने तीन व आकाश कुमार महतो ने दो विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच लातेहार का पुरस्कार उज्ज्वल कुमार सिंह को लातेहार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने प्रदान किया. मैच में बतौर पर्यवेक्षक मो सब्बीर, अंपायर अजय पाठक व अमित हाजरा थे व स्कोरर दीपक सेठी थे. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, लाल आशीष नाथ शाहदेव, दिलीप कुमार प्रसाद, अश्विनी सिंह, संजय गुप्ता व श्रवण महली आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-free-health-checkup-on-the-death-anniversary-of-joshna-mandal-at-jaypee-hospital/">धनबाद:
जेपी हॉस्पिटल में जोशना मंडल की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच [wpse_comments_template]
लातेहार : अंतर जिला अंडर- 16 क्रिकेट लीग के चौथे मैच में लातेहार ने रांची को हराया

Leave a Comment