Search

 
 
 

लातेहार : झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त – अमर बाउरी

 
Latehar : अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण हलधर एवं पूर्व मंत्री सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमर बावरी का लातेहार में स्वागत किया गया. दोनों रांची से पलामू जिला के पांडू जा रहे थे. इसी क्रम में उनका एनएच 75 पर शाह-वन होटल में भाजपाइयों के द्वारा स्वागत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के जिला अध्यक्ष बबन पासवान ने किया. मौके पर श्री बाउरी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में कहीं किसी की बेटी को जिंदा जला दिया जा रहा है तो कहीं दलितों का घर तोड़ दिया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर सरकार के मंत्री दूसरे राज्यों में सैर सपाटा कर रहे हैं. श्री बाउरी ने आगे कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, जिला महामंत्री पंकज सिंह व बंशी यादव, जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय, पवन गुप्ता, पिंटू रजक, अमीत, बबन मांझी, अनिल कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, लाल आशीष नाथ शाहदेव, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, अवधेश चंद्रवंशी, कृष्णा पासवान, महाबीर तूरी, लालध्वज पासवान व मोनू पासवान आदि उपिस्थत थे. बता दें कि पांडू में एक समुदाय के द्वारा दलितों के घरों को तोड़ दिया गया है. इस घटना की जांच करने के लिए दोनों पांडू जा रहे थे. इसे भी पढ़ें–सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-not-a-single-corona-infected-in-the-district-be-alert-dc/">सरायकेला

: जिले में नहीं रहे एक भी कोरोना संक्रमित, सतर्क रहें- डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही