Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सिविल कोर्ट के वकीलों ने जमशेदपुर में वकील को हथकड़ी पहनाने का किया विरोध

Latehar : सिविल कोर्ट के वकीलों ने जमशेदपुर में वकील चंदन चौबे को गिरफ्तार करने के बाद हथकड़ी पहनाने की कड़ी निंदा की. अधिवक्ताओं ने गुरूवार को अधिवक्त संघ भवन के सामने विरोध-प्रदर्शन किया. साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी कारण के अधिवक्ता चंदन चौबे को गिरफ्तार किया और हथकड़ी लगाकर जेल भेजा. यह बहुत ही निंदनीय है और पूरा अधिवक्ता समाज इसका विरोध करता है. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-ed-raid-of-csp-operator-case-related-to-coal-linkage/">हजारीबाग

: CSP संचालक के आवास सहित कई ठिकानों पर ईडी की रेड, कोल लिंकेज से जुड़ा है मामला)

गिरफ्तार करने से पहले चंदन चौबे को देना चाहिए था नोटिस

संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने इस गिरफ्तारी को अनुचित ठहराया है. उन्होंने कहा कि चंदन चौबे को गिरफ्तार करने से पहले नोटिस देना चाहिए था. नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर न्यायालय के आदेश पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. उन्होंने हथकड़ी पहनाने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की. अरविंद शाहदेव ने राज्य सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लागू करने की मांग की. मौके पर अधिवक्ता संघ के सचिव वृंद कुमार, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, संयुक्त सचिव (पुस्तकालयाध्क्ष) नवीन कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार सिन्हा, संतोष रंजन, रमन कुमार महतो. मनोज प्रसाद गुप्ता, बनवारी प्रसाद सहित कई वकील मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attacks-on-the-modi-government-are-not-stopping-tweeted-the-income-of-the-poor-decreased-by-50-percent/">राहुल

गांधी के मोदी सरकार पर हमले रुक नहीं रहे, ट्वीट किया, गरीब की आमदनी 50 फीसदी घटी, मित्रों की तिजोरी भरती जाये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही