Search

 
 
 

लातेहार : गठबंधन दलों के नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Balumath, Latehar : लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने जनसंपर्क व प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. शुक्रवार को इंडी गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के झाबर पंचायत के सुइयाटोला व टोंगरी टोला, बालूमाथ के हरिजन टोला समेत कई गांव व टोलों में इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने की अपील की. झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयुक्त सचिव मो इमरान ने कहा कि भाजपा के 10 साल के शासनकाल से ग्रामीण जनता ऊब गई है. कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात ने कहा कि केएन त्रिपाठी क्षेत्र के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं. राजद नेता दीपक यादव ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है. इस दौरे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्या उरांव, सचिव मुनेश्वर गंझु, महिला नेत्री रीना उरांव, राजद नेता श्याम सुंदर यादव समेत इंडी गठबंधन के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-tala-marandi-filed-nomination-from-rajmahal-babulal-said-bjp-is-worried-about-tribals/">साहिबगंज

: राजमहल से ताला मरांडी ने किया नामांकन, बाबूलाल बोले- भाजपा को आदिवासियों की चिंता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही