Latehar : लातेहार के मंडल कारा में आज रविवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के निर्देश पर सुबह 11 बजे जागरूकता शिविर लगाया गया. इस शिविर में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार ने बंदियों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के लिए विधिक सलाह दी. उन्होंने बंदियों को अपने मुकदमे की अद्यतन जानकारी, गिरफ्तारी की तिथि व वाद संख्या और उनके ऊपर लगे आरोपों की जानकारी रखने के लिए सजग किया. मौके पर एलएडीसी के अधिवक्ताओं ने बंदियों को कानूनी रूप से सजग रहने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर मंडल कारा अधीक्षक मेनशन बारवा व प्रभारी जेलर प्रदीप मुंडा के अलावा मंडल कारा व व्यवहार न्यायालय के कई कर्मचारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/swamy-furious-over-manipur-violence-said-amit-shah-should-be-removed-from-home-ministry-and-sent-to-sports-ministry/">मणिपुर
हिंसा को लेकर भड़के स्वामी, कहा, अमित शाह को गृह मंत्रालय से हटा कर खेल मंत्रालय भेजा जाये [wpse_comments_template]
लातेहार : मंडल कारा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Leave a Comment