Search

 
 
 

लातेहार : मंगलवार को विधिक सशक्तिकरण शिविर, एसी ने की बैठक

 
Latehar: आगामी 14 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर की तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त हिमांशु मोहन के निर्देश पर अपर समाहर्ता रामा रविदास की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. मौके पर रामा रविदास ने कहा कि विधिक सशक्तिकरण शिविर के आयोजन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. नालसा व झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के द्वारा 14 फरवरी को जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष हिमांशु मोहन, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन शिरकत करेगें. उन्होंने विधिक सशक्तिकरण शिविर को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही. बैठक में निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, नगर प्रशासक राजीव रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो, विधि शाखा प्रभारी सुजीत सिंह समते जिले के अन्य कई पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े थे. इसे भी पढ़ें-कारोबारी">https://lagatar.in/where-should-the-businessman-go-if-he-pays-the-levy-then-nia-will-catch-him/">कारोबारी

जाये तो जाये कहां, लेवी दे तो NIA पकड़ेगी, ना दे तो नक्सली-अपराधी मार देंगे गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही