Mahuadand (Latehar) : प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से कुहासा छाया है. आलम ऐसा है कि दिन में भी वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलाना पड़ रहा है. नेतरहाट घाटी भी पूरी तरह कोहरे की आगोश में है. ऐसे में घाटी पर वाहन चालकों को बड़ी सावधानी से चलना पड़ रहा है. इधर कई इलाकों में रूक-रूक कर बूंदा-बांदी भी हुई है. इस कारण पूरे क्षेत्र में कनकनी बढ़ गयी है. लोग चौक चौराहों पर अलाव जलाकर आग ताप रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से भी अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है. बता दें कि कुहासा से आलू समेत अन्य रबी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है. [wpse_comments_template]
लातेहार : कुहासा से जनजीवन प्रभावित, बूंदा-बांदी ने बढ़ायी कनकनी
Last Updated: Jan 07, 2024 12:00 AM (IST)