Search

 
 
 

लातेहार : रक्तदान कर बचायी जान, लोगों से भी ब्लड डोनेट की अपील

 
Latehar :  वोलेंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के जिला सह संयोजक कुमार नवनीत के आग्रह पर चंदवा निवासी नीतीश तिवारी और संदीप कुमार ने लातेहार के ब्लड बैंक में रक्तदान किया. समाजसेवी विजय दुबे दोनों को लेकर लातेहार आये. उन्होंने चंदवा गेरूवागड़ा निवासी सालू कुमारी को रक्तदान किया. नीतीश तिवारी ने कहा कि वह नियमित रक्तदान करते हैं. उन्हें यह अच्छा लगता है. उन्होंने अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की. कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है. रक्तदान देकर ही इसे संग्रह किया जा सकता है. वहीं संदीप कुमार ने कहा कि रक्तदान करने के बाद एक अलग आनंद की अनुभूति होती है. रक्त देने से अगर किसी की जान बचती है तो यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात होगी. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-advocate-missing-for-petition-filed-for-cbi-probe-police-engaged-in-search/">अवैध

खनन केस: CBI जांच के लिए दायर याचिका के पैरवीकार लापता, खोज में लगी पुलिस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही