Search

 
 
 

लातेहार : मई में नौ दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

 
Latehar:  शराब के शौकीनों को यह खबर शॉकिंग हो सकती है. आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर लातेहार जिले में मई महीने में कुल नौ दिन तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी. पहली बंदी पांच मई से शुरू हो गयी है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुरगुजा लोकसभा क्षेत्र के बलरामपुर में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव के 48 घंटे पहले शराब दुकानें बंद कर देनी है. लातेहार जिला की सीमा छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा में लगती है. इस कारण लातेहार में पांच मई की पांच बजे से सात मई की पांच बजे तक लातेहार जिले की शराब की दुकानें बंद रहेगीं. आगामी 13 मई को पलामू व लोहरदगा में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. दो जिलों की सीमाएं लातेहार जिला को छूती है. इस कारण 11 मई की शाम पांच बजे से 13 मई की शाम पांच बजे तक लातेहार की शराब दुकानें बंद रहेगीं. चतरा लोकसभा के लातेहार में आगामी 20 मई को मतदान संपन्न होगा. इस कारण 18 मई को शाम पांच बजे से 20 मई को शाम पांच बजे तक शराब दुकानें बंद रहेगीं. रांची जिला में 25 मई को मतदान होना है. रांची की सीमाएं भी लातेहार को छूती है. इस कारण जिले में 23 मई की शाम पांच बजे से लेकर 25 मई के शाम पांच बजे तक सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें-हास्य">https://lagatar.in/humorous-yoga-guru-tells-iit-students-how-to-reduce-stress/">हास्य

योग गुरु ने IIT के बच्चों को बताये स्ट्रेस कम करने के तरीके
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही