Search

लातेहार : पुल से नीचे गिरे लोको पायलट, गंभीर हालत में मेडिका में भर्ती

Latehar : बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड में टोरी से बरवाडीह आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट अजय कुमार पुल से नीचे गिर गये. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. पुल से उनके गिरने की जानकारी सहायक लोको पायलट दिलीप कुमार ने अपने वरीय अधिकारियों को दी. रात्रि पेट्रोलिंग में निकले पीडब्ल्यूआई कर्मी चंदन कुमार व जावेद ने उन्हें मालगाड़ी से ही लेकर लातेहार पहुंचे और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. यहां प्राथमिक इलाज कर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. लातेहार से रेल अधिकारी व आरपीएफ उन्हें लेकर रांची के मेडिका अस्पताल पहुंची. यहां उनका इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल अजय कुमार की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है. उन्हें आइसीयू में रखा गया है. जानकारी के अनुसार लोको पायलट अजय कुमार के मालगाड़ी का इंजन इस रेलखंड के हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन से पूर्व जावा नदी पुल पर खराब हो गया था और वे उसे ही बनाने के लिए इंजन पर चढ़े थे. इसी दौरान उनका पैर असंतुलित हो गया और वे पुल के नीचे गिर गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा, बिहार से उनके परिजन रांची पहुंच चुके हैं. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp