Search

 
 
 

लातेहारः लोध फॉल की लौटी रौनक, पुल व रेलिंग का उद्घाटन

उप प्रमुख अभय मिंज ने शुक्रवार को फीता काटकर पुल व रेलिंग का उद्घाटन किया.  उप प्रमुख ने कहा कि लोध फॉल महुआडांड़ क्षेत्र की पहचान है. पुल व रेलिंग के पुनः चालू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.
 

Latehar : झारखंड के सबसे उच्चेफ जलप्रपातों में शुमार लातेहार जिले के महुआडांड़ के लोध फॉल की रौनक लौट आयी है. फॉल के क्षतिग्रस्तर पुल व रेलिंग को दुरुस्तउ कर दिया गया है. उप प्रमुख अभय मिंज ने शुक्रवार को फीता काटकर पुल व रेलिंग का उद्घाटन किया.  उप प्रमुख ने कहा कि लोध फॉल महुआडांड़ क्षेत्र की पहचान है. पुल व रेलिंग के पुनः चालू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.


ज्ञात हो कि पिछले साल बरसात के मौसम में भारी बारिश के दौरान लोध फॉल का पुल एवं रेलिंग टूट गया था. इस कारण  सुरक्षा को लेकर वन व पर्यटन विभाग ने पुल व रेलिंग पर जाने पर रोक लगा दी थी. पर्यटकों को नजदीक से फॉल को देखने का मौका नहीं मिल रहा था और वे निराश लौट रहे थे. बरसात के बाद पुल व रेलिंग की मरम्म त का कार्य शुरू किया गया. मरम्मत पूरा होने के बाद इसका उदघाटन किया गया.


  लोध फॉल पहुंचे पर्यटकों ने भी मरम्मती कार्य पूरा होने पर खुशी जताई और कहा कि अब वे सुरक्षित रूप से झरने के मनोरम दृश्य का आनंद ले पा रहे हैं. वनरक्षी कुणाल ने कहा कि लोध फॉल आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुल एवं रेलिंग की मरम्मत मजबूती और गुणवत्ता के साथ कराई गई है. उन्होुने पर्यटकों से निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने की अपील की और  सुरक्षा नियमों का पालन करने की बात कही. मौके पर गारु वनपाल परमजीत तिवारी , दीपेंद्र नाथ शाह व शत्रुघ्ने सहित इको विकास समिति के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही