Search

 
 
 

लातेहार : हनुमान मंदिर में मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती

 
Latehar: लातेहार शहर के अमवाटीकर में स्थित हनुमान मंदिर में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय ने किया. सभा को संबंधित करते हुए प्रेमचंद पांडेय ने बताया कि परशुराम को भगवान विष्णु के अवतार के रूप में जाना जाता है. कार्यक्रम का संचालन अंकित पांडेय ने किया. मौके पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम की जीवनी व उनसे जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन आशीष पांडेय ने दिया. इस दौरान ब्राह्मण समाज के सच्चिदानंद पांडेय, नरेश पाठक, त्रिभुवन पाण्डेय, राजन तिवारी, ललित पांडेय, पंकज तिवारी, ध्रुव पांडेय, रवि प्रकाश दुबे, विशाल भास्कर, जयकिशोर उपाध्याय, प्रकाश तिवारी, अरविंद दुबे, पारस तिवारी, रोहित तिवारी, अरविंद पाठक, सौरव पाठक, बिपुल पांडेय, पीपी पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalite-mochu-with-a-prize-of-15-lakhs-is-roaming-in-the-forests-of-lipunga-with-his-squad/">किरीबुरु

: 15 लाख का इनामी नक्सली मोछू अपने दस्ते के साथ लिपुंगा के जंगलों में घूम रहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही