Search

 
 
 

लातेहार: प्रेमी युगल ने रजिस्ट्रार कार्यालय में किया विवाह

 
Latehar: परिजनों की आपत्ति के बाद एक प्रेमी युगल ने रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर अपनी शादी रचा ली. दरअसल लातेहार जिले के डीही मुरूप ग्राम निवासी पूनम कुमारी का चतरा जिले के लावालौंग ग्राम निवासी निरंजन कुमार के साथ पिछले छह महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने शादी करने एवं साथ जीने मरने की कसमें खायी. लेकिन उनका यह प्रेम दोनों के परिजनों को पसंद नहीं था. दोनों ने बताया कि उनके परिजन उनके प्रेम व विवाह के सख्‍त खिलाफ थे. दोनों को एक-दूसरे से अलग करने के लिए डीही मुरुप और लावालौंग में पंचायत स्तर पर तीन बार बैठकें भी हुई. पूनम ने बताया कि पंचायत में किसी प्रकार का कोई निष्कर्ष नहीं निकलने के कारण निरंजन अपने परिजनों से खफा होकर उसके घर चला आया. हालांकि पूनम के परिजन तो मान गये लेकिन निरंजन के परिजनों ने शादी में अपनी सहमति से इनकार कर दिया. इसके बाद वे दोनों शुक्रवार को विवाह अधिकारी, लातेहार के कार्यालय में पहुंचे और विवाह कर लिया. दोना दंपति फिलहाल डीही मुरुप में रह रहे हैं. इसे भी पढ़ें – महाकुंभ">https://lagatar.in/mahakumbh-prayagraj-ayodhya-varanasi-jam-everywhere-yogis-instructions-to-officials-deal-with-the-jam/">महाकुंभ

: प्रयागराज- अयोध्या-वाराणसी, हर कहीं जाम ही जाम, योगी का अधिकारियों को निर्देश, जाम से निबटें
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही