Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सम्मानित किये गये पलामू टाइगर रिजर्व के महावत

Latehar: पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के 50 साल पूरे होने पर पीटीआर प्रबंधन के द्वारा बेतला नेशनल पार्क में कार्यरत महावतों को सम्मानित किया गया. बेतला के एनआईसी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना व रेंजर शंकर पासवान ने सभी महावतों को मेडल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया. डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि महावतों ने उत्कृष्ट कार्य किया है. हाथियों के देखभाल व रख रखाव में उन्होंने बड़ी मेहनत की है. उन्होंने पूरी तन्मयता से हाथियों की सेवा की है. इसे भी पढ़ें :NIA">https://lagatar.in/nia-conducted-raids-at-14-locations-arrested-one-suspect-with-weapons/">NIA

ने की 14 ठिकानों पर छापेमारी, एक संदिग्ध हथियार के साथ गिरफ्तार

महावत की सेवा की प्रशंसा

महावत ने सिर्फ हाथियों की बेहतर सेवा की है वरन पर्यटकों के साथ भी आत्ममियता का व्यवहार किया और बेहतर संबंध बनाये. इस कारण यहां पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. कार्यक्रम में महावतों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया. सम्मान समारोह में पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला के अलावा छिपादोहर पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र के ट्रैकर गार्डों को भी सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-mock-drill-done-regarding-corona-infection/">लातेहार

: कोरोना संक्रमण को लेकर किया गया मॉक ड्रिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही