Search

महुआडांड़ः सिर्फ चार घंटे बिजली, ग्रामीणों ने शास्त्री चौक को पांच घंटे जाम किया

MAHUADAND (LATEHAR): बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर महुआडांड़ प्रखंड के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने गुरुवार को मुख्य बाजार स्थित शास्त्री चौक के समीप लगभग पांच घंटे तक जाम किया. इस दौरान सड़क के चारों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम हटाने के प्रयास को लेकर सीआई गौतम कुमार जामस्थल पर पहुंचे और लोगों को समझने का प्रयास किया. लेकिन जनप्रतिनिधि व ग्रामीण नहीं मानें. इसके बाद महुआडांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग जामस्थल पर पहुंचकर समझने का प्रयास किया. करीब एक घंटे के प्रयास के बाद जाम हटाया जा सका. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया लोगों की मांग को डीसी तक पहुंचाया जायेगा. लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता है, तो दो जून को फिर से अपनी मांगों को लेकर धरना में बैठेंगे. ग्रामीणों ने एक ज्ञापन भी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा. ज्ञापन देने वालों में जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया, प्रदेश प्रतिनिधि स्तेखार अहमद, मुखिया रेणू तिग्गा, प्रमिला मिंज, रौशनी कुजूर, उषा खलखो, रिता खलखो, अजीत पाल कुजूर, पवन कुमार, संदीप कुमार, सुरज कुमार, रोहित सोनी, निरंजन जायसवाल समेत काफी संख्या में महुआडांड़ के ग्रामीण शामिल थे.

चार घंटे ही मिलती है बिजली

इन दिनों गर्मी चरम पर है. बिजली विभाग के लापरवाही के कारण बिजली का आंख मिचौली जारी है. महुआडांड़ में 24 घंटा में चार घंटा भी सही से बिजली नहीं मिलता है. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को इस गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जब इस बात को लेकर बिजली कर्मियों एवं अधिकारियों से बात की तो वह लोड शेडिंग कह देते हैं. इन कारणों से ग्रामीण नाराज हैं.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//