Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जमीन में दफन नर कंकाल बरामद, उग्रवादियों ने कर दी थी हत्या

Latehar:  गारू थाना क्षेत्र के गोपखांड़ जंगल से जमीन में दफन एक नर कंकाल बरामद किया गया है. जंगल में मवेशी चराने गये कुछ लोगों ने जमीन के नीचे कपड़ा दबा हुआ देखा था. वहां से सड़े मांस की बदबू निकल आ रही थी. ग्रामीणें ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पा कर पुलिस वहां पहुंची और जमीन की खुदाई कर एक शव को बाहर निकाला. शव पूरी तरह से सड़ गया था. सिर्फ कंकाल नजर आ रहा था. शव की शिनाख्त गारू के पंडरा गांव के गंगा उरांव के रूप में की गयी है. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/demonstration-of-bajrang-dal-against-congress-opposition-to-congress-manifesto/">कांग्रेस

के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, कांग्रेसी घोषणापत्र का विरोध

गंगा उरांव को उठा कर ले गये थे उग्रवादी

गंगा उरांव की पत्नी ने कपड़ो से उसे पहचाना. उसने बताया कि गत 18 मार्च को उग्रवादियों ने उसे घर से उठा कर ले गये थे और उस समय वह वही कपड़ा पहने था. काफी खोजबीन के बाद गंगा उरांव का कोई अता पता नहीं चल पाया था. इस सबंध में गारू थाना में एक मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लातेहार पहुंची. लेकिन शव का मांस गल जाने के कारण उसका यहां पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका. बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-elections-52-18-voting-till-3-pm-people-broke-machines-on-rumors-of-changing-evms/">कर्नाटक

चुनाव : 3 बजे तक 52.18% वोटिंग, इवीएम बदलने की अफवाह पर भड़के लोगों ने मशीनें तोड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही