Search

 
 
 

लातेहार : छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

सीआईसी सेक्शन के बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड के छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. उसका शव रविवार को पोल संख्या 248/16 के पास बरामद किया गया.
 
शिक्षक सुनील कुमार

Latehar : सीआईसी सेक्शन के बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड के छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. उसका शव रविवार को पोल संख्या 248/16 के पास बरामद किया गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. शव की पहचान  उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मैक्लुस्कीगंज, निंद्रा (चंदवा) के सहयोगी शिक्षक सुनील कुमार के रूप में की गयी है.

 

पुलिस ने जीआरपीएफ को सूचना दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कोई हादसा है या आत्महत्या. छिपादोहर थाना प्रभारी याकिन अंसारी और उनकी टीम मामले की पड़ताल कर रही है. जांच टीम में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आरके मिंज, हेड कॉन्स्टेबल जेके मीणा और कॉन्स्टेबल रामभरोसी मीणा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही