Search

 
 
 

लातेहार : बनवारी साहू महाविद्यालय में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

 
Latehar:  आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जंयती के मौके पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रांची में होगा. इसके लिए राज्य के विभिन्न कॉलेजों से विजेताओं का चयन किया जा रहा है. कॉलेजों से विजयी होने वाले प्रतिभागी विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे, फिर विश्वविद्यालय स्तर पर सफल प्रतिभागी रांची में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. इसे भी पढ़ें– रेल">https://lagatar.in/rail-ig-reviewed-security-arrangements-at-koderma-railway-station/">रेल

आईजी ने कोडरमा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम का लिया जायजा

ये रहे सफल प्रतिभागी

भाषण प्रतियोगिता में प्रिंयका कुमारी प्रथम, मालती कुमार ने द्वितीय, एवं बसंती कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया. स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिताओं में प्रियंका कुमारी ने प्रथम, खुशबु कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. निबंध प्रतियोगिता में मीना कुमारी ने प्रथम, सुनैना कुमारी द्वितीय तथा आरती कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. पेंटिंग प्रतियोगिता में गुलबईस प्रवीण ने प्रथम, अनिता कुमारी नें द्वितीय एवं नेहा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. पेंटिग, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लोगो को दिनांक 09 जनवरी 2023 को विश्विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु नीलांबर पितांबर विश्विद्यालय मेदिनीनगर भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें– महिलाओं">https://lagatar.in/women-have-to-be-saved-from-harassment-made-self-reliant-sudesh-mahato/">महिलाओं

को उत्पीड़न से बचाना है, स्वावलंबी बनाना है : सुदेश महतो

ये रहे मौजूद

लातेहार के बनवारी साहू महाविद्यालय में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झाररखंड के निर्देश पर पेंटिग, निबंध एवं स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रदीप कुमार तिवारी प्राचार्य, कंचन कुमारी, जिला युवा पदाधिकारी नेहरू युवा केन्द्र, नवल किशोर प्रसाद कार्यक्रम पदाधिकारी सह-जिला नोडल पदाधिकारी एन0एस0एस0, जिला खेल कार्यालय के मनीष कुमार गुप्ता एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही