जिला अध्यक्ष के कई हैं दावेदार
भाजपा के लातेहार जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. श्री सिंह के अलावा अगले जिला अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं. इनमें भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन कुमार (दिलीप) व अनिल सिंह का नाम भी शामिल है. साल 2005 में युवा राजद से राजनीति शुरू करने वाले पवन कुमार वर्तमान में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी हैं. इन्होंने 2005 में युवा राजद का जिला अध्यक्ष पद संभाला. इसके बाद 2011 से 2012 तक राजद जिला उपाध्यक्ष रहे. 2013 से 2014 तक राजद के प्रदेश सचिव रहे. 2004 से 2009 तक सांसद के प्रतिनिधि रहे. इसके बाद उन्होंने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की और साल 2014 से 2019 तक झाविमो के जिला उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रकाश राम के प्रतिनिधि रहे. बाद में प्रकाश राम के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. वहीं अनिल सिंह ने भी युवा राजद जिला अध्यक्ष के रूप में साल 2003 से 2004 तक अपनी सेवाएं दी. इसके बाद 2005 से 2010 तक राजद के जिला सचिव रहे. 2011 से 2019 तक झाविमो के लातेहार प्रखंड अध्यक्ष रहे. वर्तमान में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं. इन दोनों के अलावा अमलेश कुमार सिंह, मनिका के कौशल किशोर प्रसाद व बारियातू के लव सिंह का नाम भी जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है.क्या कहा महामंत्री ने
भाजपा के कार्यकारी जिला महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जिसे भी जिला अध्यक्ष मनोनित किया जायेगा, वे उनके साथ काम करेंगे. वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं भाजपा को देते रहेंगे. पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट">https://lagatar.in/airport-landing-controversy-sc-notice-to-godda-mp-nishikant-dubey-on-jh-governments-plea/">एयरपोर्टलैंडिंग विवाद : झारखंड सरकार की याचिका पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को SC से नोटिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment