Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिए गये कई निर्णय

Latehar: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, विधि शाखा प्रभारी पदाधिकारी अनिल मिंज समेत अन्‍य कई संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में समिति द्वारा कुल 69 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई. विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा 69 में से 61 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गई. बैठक में सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मानव और मवेशियों की मौत, डोभा, नदी, जलाशयों में डूबने से हुई मौत और सर्पदंश से संबंधित आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. अंचल एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा आवेदनों के जांच एवं सत्यापन के आधार पर प्राप्त प्रस्ताव को भुगतान के लिए स्वीकृति दी गई. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-projects-worth-rs-4500-crore-attacked-kejriwal-without-naming-him/">पीएम

मोदी ने 4500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया, बिना नाम लिये केजरीवाल पर हल्ला बोला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही