Latehar: बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर काफी लंबे इंतजार के बाद भी कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अब तक नहीं हो सका है. रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-भोपाल व हटिया-आनंद बिहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव का मामला अधर में लटका हुआ है. चतरा सांसद सुनील सिंह के आश्वासनों के बाद भी बरवाडीह में कई ट्रेनों के ठहराव का मामला धरा का धरा रह गया. ऐसे में प्रखंड के लोगों का चतरा सांसद के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है. जंक्शन कहे जाने वाला बरवाडीह स्टेशन पर कोरोना काल से पहले कई ट्रेनों का ठहराव होता था. लेकिन कोरोना काल के बाद इस रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :
BREAKING">https://lagatar.in/breaking-3-lakh-naxalite-rajesh-oraon-killed-in-encounter-nia-and-jharkhand-police-were-on-the-lookout/">BREAKING
: मुठभेड़ में मारा गया 3 लाख नक्सली राजेश उरांव, NIA और झारखंड पुलिस को थी तलाश लोगों में दिख रही नाराजगी
बाद मे ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद बरवाडीह स्टेशन पर पलामू एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस व सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू कर दिया गया. लेकिन अभी तक रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस व रांची-आनंद बिहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेनों का बरवाडीह स्टेशन पर ठहराव शुरू नहीं हो पाया है. इन ट्रेनों का बरवाडीह स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :
धनबाद">https://lagatar.in/dengue-investigation-stalled-in-dhanbad-patients-trouble-will-increase/">धनबाद
में ठप पड़ी डेंगू की जांच, बढ़ेगी मरीजों की मुसीबत [wpse_comments_template]
Leave a Comment