Search

लातेहारः जमीन विवाद में हुई मारपीट में कई घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

Latehar : लातेहार जिला मुख्याकलय से सटे मनिका थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गये. जमीन के दावेदार कामाख्या प्रसाद और उनके परिजनों के विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया. इसमें कामाख्या प्रसाद व उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए. घटना बुधवार शाम की है.
इस संबंध में कामाख्या प्रसाद के पुत्र जीतेन्द्र कुमार के आवेदन पर मनिका थाना में कांड संख्या 15/2026 के तहत मामला दर्ज किया किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को उन्हें जेल भेज दिया गया. 


थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी अभिमन्यु यादव, उसके साथी निखिल यादव, अंकित यादव, शिवम तिवारी, अमित कुमार व सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी आरोपी रांची जिले के रहने वाले हैं. उन्होंतने बताया कि बताया कि अभिमन्यु यादव अपने बाहरी सहयोगियों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था. पुलिस ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो (JH01FY6299) व एक ब्रेजा (JH01FA2294) कार जब्त की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp