Search

 
 
 

लातेहार : प्रखंड में कई पद खाली, विकास कार्य हो रहा है प्रभावित

 
Latehar  :  चंदवा प्रखंड बीस सूत्री कमेटी के सदस्यों ने किसानों कि शिकायत पर बैठक कर विभागों की समीक्षा की गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी पर कार्य का अतिरिक्त भार है प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बाल विकास पदाधिकारी जैसे पदों के प्रभार भी दिये गये हैं. अतिरिक्त भार होने के कारण सभी विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. बीस सूत्री कमिटी के सदस्यों का कहना है कि किसानों ने कहा कि किसान सम्मान नीधि योजना का फार्म भरा जा रहा है जिसमें ऑनलाइन रसीद की मांग की जा रही है जबकि अभी ऑनलाइन रसीद नहीं कट रहा है. रसीद नहीं कटने से किसान लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/cpi-agitating-to-check-corruption-bhuvneshwar-prasad-mehta-2/">भ्रष्टाचार

पर अंकुश लगाने के लिए भाकपा आंदोलनरत : भुवनेश्वर प्रसाद मेहता

आंगनबाड़ी केन्द्र में सेविका का पद है खाली- बीस सूत्री कमिटी

वहीं क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केन्द्र में सेविका का पद खाली पड़ा हुआ है. खाली पदों की भरपाई नहीं हो पाने से  गोदाम में पोषाहार के रहते हुए भी बच्चों को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है. इन सभी को देखते हुए बीस सूत्री कमिटी चंदवा ने जनहित पर निर्णय लेते हुए उपाध्यक्ष बीस सूत्री लातेहार, विधायक, उपायुक्त के नाम आवेदन पत्र के माध्यम से पदों पर पदाधिकारियों की भरपाई करवाने का आग्रह किया है. मौके पर सुरेश गंझू अध्यक्ष बीस सूत्री, मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष बीस सूत्री, आश्रिता, मंजू देवी, असगर खान, कृष्णा उरांव, रंजीत उरांव सभी 20 सूत्री सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhands-daughter-was-murdered-and-chief-minister-busy-eating-meat-and-rice-raj-sinha/">धनबाद:

 झारखंड की बेटी की हत्या हो गई और मुख्यमंत्री मीट-भात खाने में व्यस्त : राज सिन्हा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही