Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पहाड़पुरी जाने वाली सड़क में कई गड्ढे, दे रहे दुर्घटना को निमंत्रण

Latehar : शहर के पानी टंकी मोड़ से पहाड़पुरी तक जाने वाली सड़क की हालत खस्ता हो गयी है. सड़क में जगह-जगह पर गड्ढे होने के कारण लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क में कीचड़ और फिसलन हो गया है. जिसकी वजह से आये दिन दोपहिया वाहन अंसतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है. बीते दिनों ही फिसलन सड़क होने के कारण एक स्कूटी सवार महिला गिर गयी थी. जिससे उसे गंभीर चोटें आयी थी. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-excise-department-in-active-mode-1000-boxes-of-illegal-liquor-recovered/">रांची

: एक्टिव मोड में उत्पाद विभाग, 1000 पेटी अवैध शराब बरामद)

स्थानीय लोगों ने विभाग से सड़क मरम्मत कराने की मांग की

बता दें कि यह सड़क शहर से पांडेयूपरा समेत कई गांवों को जोड़ती है. ऐसे में सड़क की स्थिति बदतर होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद आज तक इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है. सड़क पर बोल्डर और मोरम निकल निकल आये हैं, जो बरसात में कीचड़ और फिसलन बनकर दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रही है. स्थानीय लोगों ने उपायुक्त और संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. हालांकि अभी तक विभाग ने कोई पहल नहीं की है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-pays-floral-tribute-to-shree-narayan-guru-on-the-14th-day/">राहुल

गांधी श्री नारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित कर 14 वें दिन भारत जोड़ो यात्रा पर निकल पड़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही