Search

 
 
 

लातेहारः मिलन समारोह में कई महिलाओं ने ली आजसू की सदस्यता

आजसू जिला अध्यवक्ष अमीत कुमार पांडेय ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है. संगठन को मजबूती देने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रही है.
 

Latehar : आजसू पार्टी के लातेहार जिला कार्यालय में महिला मोर्चा का मिलन समारोह हुआ. इसमें मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीमा देवी ने गंगोत्री देवी, प्रियंका सोनी, गीता देवी व अंगिता कुमारी को पार्टी का पट्टा पहना कर आजसू की सदस्यता दिलाई. आजसू जिला अध्यवक्ष अमीत कुमार पांडेय ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है. संगठन को मजबूती देने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रही है.

 उन्होंने आजसू सुप्रीमा सुदेश महतो के नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, मुकेश उरांव, राहुल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही