Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 10 लाख का इनामी माओवादी कल्टू ने किया सरेंडर

Advertisement
Advertisement
कल्टू लालदीप गंझू पर था 10 लाख रूपये का इनाम Ashish Tagore Latehar:  लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन की टीम ने भाकपा माओवादियों के जोनल कमांडर और दस लाख रुपए का इनामी कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू को सरेंडर कराने में सफलता प्राप्त की है. कल्टू ने 10 फरवरी, शनिवार को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के समक्ष आत्मसमर्पण किया. एसपी ने उसे गुलदस्ता और शॉल भेंट कर समाज के मुख्य धारा में आने की बधाई दी. एसपी ने बताया उसने झारखंड सरकार की आत्मसमपर्ण नीति नई दिशा से प्रभावित हो कर सरेंडर किया है. उसे सरकार की इस नीति का लाभ दिया जाएगा. एसपी ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से माओवादियों के साथ है. संगठन के विभिन्न पदों पर रह कर जोनल कमांडर के पद तक पहुंचा था. मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/everyone-will-have-their-own-permanent-house-in-jharkhand-by-2027-cm/">झारखंड

में 2027 तक सबके पास होगा अपना पक्का मकान : सीएम

कल्टू उर्फ लालदीप गंझू पर आठ मामले दर्ज

एसपी ने बताया कि कल्टू के ऊपर झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में कुल आठ मामले दर्ज हैं. लातेहार के बालूमाथ और गारू थाना में एक-एक और बिहार के औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना में कुल छह मामले दर्ज हैं. एसपी ने बताया कि वह झारखंड और बिहार में सक्रिय था और कई प्रमुख घटनाओं में शामिल था. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-demand-for-permanent-vice-chancellor-in-vibhavi-abvp-staged-strike/">हजारीबाग

: विभावि में स्थायी कुलपति की मांग, एबीवीपी ने दिया धरना

बचपन में ही भाकपा माओवादी संगठन में शामिल हो गया था

कल्टू ने पत्रकारों को बताया कि वह बचपन में ही भाकपा माओवादी संगठन में शामिल हो गया था. किस वर्ष गया था, उसे याद नहीं है. ‘शुभम संदेश’ के सवालों का जवाब देते हुए उसने कहा कि वह प्राथमिक विद्यालय तक पढ़ा है. समाज के मुख्य धारा में लौट कर उसे अच्छा लग रहा है. आगे बताया कि पारिवारिक दायित्वों के कारण उसने माओवाद को छोड़ कर समाज की मुख्य धारा में लौटा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-10-at-19.31.24_edbcea22-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

आईजी राजकुमार लकड़ा ने थपथपाई पीठ

वहीं पलामू पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा ने लातेहार पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम को इस सफलता पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही