Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर 2 अप्रैल को रांची कूच

Latehar:  राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के लातेहार जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने दो अप्रैल को रांची में आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेने की अपील ओबीसी सदस्यों से की है. शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि लातेहार समेत ओबीसी के साथ अनुसूचित जाति का आरक्षण शून्य कर दिया गया है. इसके विरोध में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उक्त बैठक में पूरे प्रदेश में आंदोलन की रणनीति तैयार की जायेगी. जिला अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा जिला स्तरीय रोस्टर में ओबीसी और अनुसूचित जाति के साथ घोर अन्याय किया है. इसे भी पढ़ें :अडानी">https://lagatar.in/whose-rs-20000-crore-in-adanis-shell-companies-asghar-khan/">अडानी

के शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये किसके : असगर खान

ओबीसी के साथ घोर अन्याय- शत्रुघ्न प्रसाद

लातेहार में ओबीसी की जनसंख्या तकरीबन 50 प्रतिशत है. बावजूद इसके लातेहार में ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दिया गया है. यह ओबीसी के छात्र व छात्राओं के साथ घोर अन्याय है. इसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा. रांची की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-server-down-in-sadar-hospital-trouble-on-biometric-attendance/">धनबाद:

सदर अस्पताल में सरवर डाउन, बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर आफत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही