Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Latehar: दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित व हत्या कर देने का आरोप पलामू के चैनपुर ग्राम निवासी ध्रुव प्रसाद ने लगाया है. इस संबंध में उन्होंने सदर थाना, लातेहार में एक लिखित आवेदन दिया है. बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के पोचरा ग्राम में एक मई को एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता पाया गया था. उसकी पहचान पोचरा के पप्पू साव की पत्नी फूलकुमारी के रूप में की गयी. घटना की सूचना पाकर विवाहिता के मायके वाले पोचरा पहुंचे. उन्होंने उनकी बेटी के ससुरालवालों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढे़ं - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-extortion-game-in-name-checking-video-of-policeman-openly-asking-for-money-goes-viral/">रांची:

चेकिंग के नाम पर वसूली का खेल, पुलिसकर्मी द्वारा खुलेआम पैसा मांगने का वीडियो वायरल

साल 2020 में हुई थी शादी

वहीं विवाहिता के पिता ध्रुव प्रसाद (चैनपुर, पलामू) ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च 2020 को उन्होंने उनकी बेटी की शादी पोचरा ग्राम निवासी डोमन साव के पुत्र पप्पू साव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी. शादी के बाद से ही ससुर डोमन साव, सास सरिता देवी, पति पप्पू साव, देवर शुभम व अंकित दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे. इसकी जानकारी उनकी बेटी ने कई बार फोन कर दिया था. इसे लेकर गांव में पांच बार पंचायत बुलायी गयी. ससुराल वाले चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे. चारपहिया वाहन नहीं देने पर बेटी को छोड़ देने की धमकी भी दी गयी. एक मई को अचानक ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है. उन्होंने कहा कि यह दहेज के कारण हत्या की गयी और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस आरोपी पति पप्पू साव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें -30">https://lagatar.in/till-april-30-41-cases-code-conduct-violation-were-registered-in-jharkhand-hazaribagh-and-ranchi-on-top/">30

अप्रैल तक झारखंड में आचार संहिता उल्लंघन के 41 मामले दर्ज, हजारीबाग व रांची टॉप पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही