Latehar : सोमवार को आजसू पार्टी कार्यालय में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमीत पांडेय ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा कि स्व महतो का त्यागपूर्ण जीवन व अलग झारखंड राज्य निर्माण के लिए किया गया बलिदान सदैव याद किया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्व. महतो युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं. पूरा झारखंड सदैव उनका ऋणी रहेगा. वहीं उन्होंने कहा कि स्व. महतो एक कुशल नेतृत्वकर्ता व आंदोलनकारी थे. आजसू पार्टी के ओबीसी जिला अध्यक्ष कुंदन जायसवाल ने कहा कि निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे और 37 वर्ष की छोटी उम्र में ही अपने नेतृत्व कौशल से सबको अचंभित कर दिया था. इसे भी पढ़ें-क्रिकेट:">https://lagatar.in/cricket-india-beat-wi-by-88-runs-take-series-4-1/">क्रिकेट:
भारत ने WI को 88 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर 4-1 से कब्जा
बिहारी, जिन्हें लोग कहते थे कोयलांचल का गांधी [wpse_comments_template]
भारत ने WI को 88 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर 4-1 से कब्जा
आजसू नेता और कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
आजसू नेता और कार्यकर्ताओं ने स्व महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर प्रखंड प्रभारी श्रवण पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, प्रखंड सचिव यशवंत कुमार पासवान, आर्यन गर्ग, अविनाश पासवान, सिकंदर सिंह, सूरज कुमार पासवान, परदेसी लोहरा, सद्दाम अंसारी, फिरंगी राम, उमेश राम, परदेसी कुमार, प्रवीण कुमार यादव, उज्जवल राज कुमार, बिट्टू दास, प्रवीण कुमार पासवान, श्याम प्रसाद, महेन्द्र सिंह, नितेश पांडेय, प्रकाश यादव, पवन साहू, अर्जुन कुमार, अनोज गझू, बिक्रम उरांव व अनूप महली उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- खांटी">https://lagatar.in/khati-bihari-whom-people-called-the-gandhi-of-koylanchal/">खांटीबिहारी, जिन्हें लोग कहते थे कोयलांचल का गांधी [wpse_comments_template]
Leave a Comment