Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 5 अप्रैल को शहीद रघुनाथ महतो का शहादत दिवस, आजसू ने शुरू की तैयारी

Latehar: आजसू पार्टी की एक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने किया. बैठक में आगामी पांच अप्रैल को शहीद रघुनाथ महतो का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि रघुनाथ महतो महान क्रांतिकारी नेता थे. साल 1769 में रघुनाथ महतो के नेतृत्व में आदिवासियों ने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ जंगल, जमीन के बचाव और नाना प्रकार के शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए विद्रोह किया था, जिसे चुहाड़ विद्रोह कहा गया. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-wheat-laden-boat-drowned-in-ganga-river-loss-of-lakhs/">साहिबगंज

: गेहूं लदा नाव गंगा नदी में डूबा, लाखों का नुकसान

अंग्रेजों के खिलाफ रघुनाथ महतो ने फूंका था बिगुल

रघुनाथ महतो का जन्म 21 मार्च 1738 ई को वर्तमान सरायकेला खरसांवां जिले के निमडीह प्रखंड के घुंटियाडीह गांव में हुआ था. उनका निधन पांच अप्रैल 1778 में हुआ था. आजूस नेता ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील आजसू नेता व कार्यकर्ताओं से की. बैठक में अंचल कार्यालय मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी छह अप्रैल को धरना प्रर्दशन करने का निर्णय लिया गया. पहले यह प्रदर्शन तीन अप्रैल को तय था. बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान, प्रीतम कुमार गुप्ता, संजय तिवारी, कृष्णा साहू, नब्बू भैया, अनिल पासवान, ताज मोहम्मद, समीम अंसारी व मुराद खान आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-ghatshila-college-changed-its-decision/">शुभम

संदेश इंपैक्ट: घाटशिला कॉलेज ने रद्द किया विज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही