Search

 
 
 

लातेहार : 28 मार्च को नीलांबर पीतांबर का शहादत दिवस

 
Latehar. अमर स्वमंत्रता सेनानी शहीद नीलांबर-पीतांबर का 165 वां शहादत दिवस 28 मार्च सदर प्रखंड के जोगनाडाड़ ग्राम के स्मारक स्थल (एनएच-75) पर गुरूवार को मनाया जायेगा. अखिल भारतीय खरवार आदिवासी विकास परिषद, लातेहार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात-आठ से दस बजे तक वैदिक पूजन से किया जायेगा. इसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा. स्मारक पर माल्यापर्ण के बाद एक से चार बजे तक मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खरवार लोक सेवक संघ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह भाग लेंगे. जबकि विशिष्ठ अतिथियों में जिला परिषद सदस्य पूनम सिंह, निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, जिला परिषद सदस्य संपति देवी, कन्हाई सिंह व रूबी देवी (लोहरदगा) भाग लेंगे. इस मौके पर भाग लेने की अपील परिषद के द्वारा की गयी है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/2-santhal-news-including-youth-arrested-with-country-made-pistol-in-sahibganj/">साहिबगंज

में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार समेत संथाल की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही