Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मैट्रिक-इंटर की परीक्षा दूसरे दिन भी रही शांतिपूर्ण

Advertisement
Advertisement
Latehar:  झारखंड अधिविध परिषद, रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा बुधवार को दूसरे दिन भी शांति एवं कदाचारमुक्त संपन्न हुई. बुधवार को मैट्रिक के गृह विज्ञान व कॉमर्स विषय की परीक्षा ली गई. कुल 1560 परीक्षार्थियों में 1548 छात्रों ने परीक्षा दी. जबकि 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इंटरमीडिएट के हिंदी ए, हिंदी बी, अंग्रेजी ए, मातृभाषा विषय की परीक्षा हुई. कुल 5711 में 5681 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने कई परीक्षा केद्रों का निरीक्षण किया. वहीं बालूमाथ में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षाओं के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. पहले दिन मैट्रिक के 240 व इंटर के 800 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. बालूमाथ अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है. परीक्षा केंद्रों में दंडाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. उत्क्रमित उच्च विद्यालय झाबर, परियोजना इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राजकीय कृत उच्च विद्यालय बालूमाथ में परीक्षायें ली जा रही हैं. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-station-in-charge-sent-soldiers-without-weapons-to-destroy-poppy-cultivation-two-martyred-in-the-encounter-questions-are-being-raised/">चतरा

: थाना प्रभारी ने बिना हथियार के पोस्ता की खेती नष्ट करने भेज दिया जवानों को, मुठभेड़ में दो शहीद, उठ रहे सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही