Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सीसीटीवी की निगरानी में होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, तैयारियां पूरी

Advertisement
Advertisement
Ashish Tagore Latehar: छह फरवरी से झारखंड अधिविध परिषद (जैक) के द्वारा मैट्रिक व इंटर की परीक्षायें ली जायेगी. इसकी तैयारियां लातेहार जिले मे भी पूरी कर ली गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर ली गयी है. सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जायेगी. सभी परीक्षा केद्रों में सीसीटीवी लगाये गये हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा केद्रों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है. उड़न दस्ता दल का भी गठन किया गया है. प्रशासन निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-police-is-running-a-campaign-to-stop-poppy-cultivation-getting-success/">लातेहार

: पोस्ते की खेती रोकने लिए पुलिस चला रही अभियान, मिल रही सफलता

मैट्रिक में 12994 व इंटर में 8619 छात्र देंगे परीक्षा

इस वर्ष लातेहार जिले में 12994 छात्र मैट्रिक और 8619 छात्र इंटरमीडियट की परीक्षायें देंगे. जिले में कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इन सभी 36 केंद्रों में मैट्रिक की परीक्षा होगी. जबकि इंटर की परीक्षा 21 केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. लातेहार प्रखंड में 2726, चंदवा में 2178, बालूमाथ में 1930, बारियातू में 1091, हेरहंज में 399, मनिका में 1585, बरवाडीह में 1444, गारू में 485, महुआडांड़ में 1022 व सरयू प्रखंड में कुल 136 छात्र व छात्रायें मैट्रिक की परीक्षा देंगे.

8619 छात्र देंगे इंटर की परीक्षा

जिले में 8619 छात्र इंटर की परीक्षा देंगे. इनमें कला संकाय में 6562, वाणिज्य में 271 जबकि विज्ञान संकाय में 979 छात्र परीक्षायें देंगे. लातेहार में 1990, चंदवा में 1186, बालूमाथ में 1335, बारियातू में 577, हेरहंज में 185, मनिका में 945, बरवाडीह में 1158, गारू में 200, महुआडांड़ में 909 व सरयू प्रखंड में 72 छात्र व छात्रा इंटर की परीक्षायें देंगे. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cm-champai-sorens-government-will-win-with-a-huge-majority-in-the-floor-test-in-the-presence-of-hemant-dogar/">चाईबासा

: हेमंत की उपस्तिथि में फ्लोर टेस्ट में सीएम चंपाई सोरेन की सरकार भारी बहुमत से जीतेगी : डोगर

लातेहार में बनाये गये हैं आठ परीक्षा केंद

मैट्रिक की परीक्षा के लिए लातेहार प्रखंड में सर्वाधिक आठ परीक्षा केद्र बनाये गये हैं. जबकि चंदवा में 5, बालूमाथ में 4, बारियातू व हेरहंज मे 2, मनिका व बरवाडीह में 5, गारू व सरयू में 1 तथा महुआडांड़ में 3 परीक्षा केद्र बनाये गये हैं. इंटर की परीक्षा के लिए लातेहार में 4, चंदवा व बालूमाथ मे 3, बारियातू व हेरहंज में 1, मनिका मे 2, बरवाडीह में 3, गारू में 1, महुआडांड़ 2 और सरयू प्रखंड में 1 परीक्षा केद्र बनाये गये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही