Search

 
 
 

लातेहार : डीसी के निर्देश पर मेडिकल टीम गठित

 
Latehar: गत दिनों पत्रकार वार्ता में पत्रकारों ने उपायुक्त गरिमा सिंह को सदर प्रखंड के जारम ग्राम में फ्लोराइड युक्त पानी पीने से कई ग्रामीणों के बीमार एवं दिव्यांग होने के मामले से अवगत कराया था. इस पर उपायुक्त ने संज्ञान लिया है. उन्होंने सिविल सर्जन अवधेश कुमार को मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया. उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन ने एक मेडिकल टीम का गठन किया. टीम में शामिल चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मी आगामी 19 फरवरी को जारम ग्राम स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की जांच करेंगे. मेडिकल टीम मे डा कमलेश चन्द्रा, डा अंशुमन सागर, डा चंद्रमणी बाखला, डा अंजली प्रिया, डा खुशबु तिर्की के अलावा फार्मासिस्ट हीरालाल प्रसाद, मनमित एक्का, रेवती रमण, येजकल तिग्गा, मिशा राज और राहुल कुमार सिंह शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-चंदवा">https://lagatar.in/candwa-contractors-arbitrariness-water-tower-installed-away-from-population/">चंदवा

: ठेकेदार की मनमानी, आबादी से दूर लगाया जलमीनार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही