Search

 
 
 

लातेहार : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, सुखाड़ राहत योजना पर चर्चा

 
Latehar: उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभुकों को दिये जाने वाले मुआवजा की राशि के संबंध में चर्चा की गयी. बैठक में अंचल एवं अनुमंडल स्तर से आवेदनों की जांच व सत्यापन के आधार पर जिले के 3,808 किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ प्रदान करने की स्वीकृति दी गई. उपायुक्त ने वैसे किसान जो इस योजना से अब तक वंचित रह गये हैं, उन्हें भी इस योजना से जोड़ कर सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, जिला क़ृषि पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद सिंह, एलडीएम शांति प्रसाद टोप्पो, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो एवं आपदा प्रबंधन के नोडल पदाधिकारी अविनाश रंजन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-scholarship-approval-and-monitoring-committee-meeting-chaired-by-dc/">लातेहार:

डीसी की अध्यक्षता में हुई छात्रवृति अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही