Search

 
 
 

गांव चलो अभियान की बैठक संपन्न समेत लातेहार की दो खबरें

 
Mahuadand (Latehar)  :   महुआडांड़ मंडल भाजपा कार्यालय में गांव चलो अभियान की बैठक मंडल अध्यक्ष सह गांव चलो अभियान के मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद की अध्यक्षता में की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह शामिल हुए. मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, जिला परिषद सदस्य इस्तेला नगेशिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमंत यादव, जिला कार्य समिति सदस्य सह गांव चलो अभियान के सह संयोजक दिलीप प्रसाद, मंडल महामंत्री सह संयोजक जमुना प्रसाद, युवा मोर्चा जिला आईटी सेल संयोजक प्रशांत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मोहन यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपू शाह, संजय जायसवाल के अलावा शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक और बूथ के अध्यक्ष शामिल हुए. ...............

जनजातीय गौरव दिवस पर परहैया टोला में शिविर लगा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-17-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandwa (Latehar) :  प्रखंड के कामता पंचायत के ग्राम चटुआग के परहैया टोला में जनजातीय गौरव दिवस पर शिविर लगाया गया. शिविर में पंचायत समिति सदस्य अयूब खान व मुखिया नरेश भगत ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड और स्वेटर का वितरण किया. शिविर में कुष्ट कुपोषण रोग और भेदभाव से मुक्ति के लिए उपस्थित लोगों ने शपथ ली. इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की ओर से आयुष्मान मित्र विकास रंजन, एमपीडब्ल्यू सीताराम कुमार, प्रिया कुमारी सीएचओ ज्योति लकड़ा, एएनएम अनन्या कुमारी, अस्पताल के वाहन चालक बादशाह खान व सहिया मुनीता देवी ने 18 आदिम जनजाति लाभुकों को पीवीटीजी पीवीसी आयुष्मान कार्ड दिया. टीम ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के इलाज के लिए सरकार पांच लाख तक का सहयोग करती है. आंगनबाड़ी सेविका की ओर से बच्चों के बीच दस स्वेटर वितरित किया गया. मातृत्व वंदना व सावित्री बाई फूले योजना की जानकारी दी गयी. अंचल उप निरीक्षक महेश सिंह ने जमीन संबंधी समस्या और उसके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी दी. शिविर में कई ग्रामीण मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही