Search

 
 
 

लातेहार :  हिंदू जागरण मंच की बैठक, कई लोगों ने रखे विचार

 
Latehar :  सदर प्रखंड के तुरी टोला में हिंदू जागरण मंच, लातेहार की एक लक्ष्मण तूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक मे हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद, सचिव विनय कांत पांडेय ने बतौर अतिथि भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि सनातन हिंदू परंपरा में संस्कार का बहुत ही महत्व है. उन्होंने आगे कहा कि तीर्थ यात्रा भी जीवन को सुखमय बनाती है. श्री प्रसाद ने कहा कि हिंदू जागरण मंच के माध्यम से जरूरतमंदों को गंगा स्नान व अन्य तीर्थ यात्रा करायी जायेगी. मौके पर विनय कांत पांडे ने बताया कि हिंदू विचारधारा दुनिया की सबसे श्रेष्ठ विचारधारा है. हिंदु विचारधारा में सेवा, समर्पण व त्याग की भावना रहती है. बैठक में विनोद प्रसाद, कमलेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, शंकर तूरी, चतुरी तूरी, मनीष तूरी विनोद तूरी, बबीता देवी, राधा देवी व बसंती देवी उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-kidnapping-schoolgirl-from-sonari-acquitted/">जमशेदपुर:

सोनारी से स्कूली छात्रा के अपहरण का आरोपी बरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही