Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक संपन्न

Latehar: लातेहार में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक सदर प्रखंड के सासग पंचायत के स्नेहीखांड़ ग्राम में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता लक्ष्मण तूरी ने किया. मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विनयकांत पांडेय बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू संगठित होगा तो गांव व समाज का विकास होगा. प्राचीन काल से ही भारतवर्ष का स्वर्णिम इतिहास रहा है. हमे उस गौरवशाली इतिहास को लौटाना है. इसके लिए सभी हिंदुओं को संगठित होना आवश्यक है. बैठक में सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सांसग पंचायत समिति का गठन किया गया है. समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण तूरी, मंत्री मुनेश्वर तूरी, बजरंग दल संयोजक रमेश तूरी, उपाध्यक्ष चौढी तूरी, संगठन सचिव राकेश तूरी, सचिव जुगू तूरी, गौ रक्षक प्रमुख बबलू भुइयां व धर्म प्रचार चरका तूरी को बनाया गया है. मौके पर कमलेश प्रसाद, रमेश उरांव व विरेंद्र प्रसाद मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें13">https://lagatar.in/congressmen-of-latehar-will-participate-in-raj-bhavan-siege-on-march-13-muneshwar-oraon/">13

मार्च को राजभवन घेराव में भाग लेंगे लातेहार के कांग्रेसी: मुनेश्वर उरांव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही