Search

लातेहार : जल सहियाओं की बैठक, ग्रामीण जलापूर्ति पर चर्चा

Latehar : महुआडांड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को जल सहियाओं की मासिक बैठक अध्यक्ष जीवंती कुजूर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लोध ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अधूरे कनेक्शन एवं नल जल योजना के तहत गांवों में लगाये गए सोलर जलमीनार के संचालन पर चर्चा की गयी. इसके अलावा गांवों में पानी जांच कर रिपोर्ट जमा करने की बात कही गयी. जीवंती कुजूर ने कहा प्लंबर ट्रेनिंग के लिए फार्म जमा किया जायेगा. हर गांव के पांच-पांच लाभुकों का शौचालय दिया जाना है. बैठक में पानी जांच की ट्रेनिंग दी गयी और कई सहियाओं को पानी जांच कीट भी प्रदान किया गया. मौके पर गेंदवती टोप्पो, कुंती देवी, अजमा कुजुर, बलदीना एक्का व मनिला लकड़ा समेत कई जल सहिया मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rajiv-gandhi-was-a-politician-who-thought-ahead-of-time/">धनबाद

: समय से बहुत आगे की सोचने वाले राजनेता थे राजीव गांधी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp